आजमगढ़ : बेसो नदी में डूबे 12 वर्षीय बालक का शव बरामद

Spread the love

आजमगढ़ : बेसो नदी में डूबे 12 वर्षीय बालक का शव बरामद

आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चिरकिहिट (दुल्हीपुरा) गांव के पास बुधवार को बेसो नदी में डूबे 12 वर्षीय बालक अंश का शव गुरुवार को कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। सुबह करीब 9:30 बजे चौकी प्रभारी लालगंज रविंद्र पांडेय के साथ पहुंची एसडीआरएफ टीम ने नदी में तलाशी अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला। शव मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया।

बुधवार को अंश अपने बड़े भाई विकास (15) और गांव के अन्य बच्चों के साथ चिरकिहिट बेसो नदी पुल के पास नहाने गया था। अपराह्न करीब चार बजे नहाते समय अंश गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसे डूबता देख साथ मौजूद बच्चे घबरा गए। बड़ा भाई विकास किसी तरह नदी से बाहर निकला और घर पहुंचकर स्वजन को घटना की जानकारी दी।

सूचना पर लालगंज सीओ भूपेश पांडेय, देवगांव कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रविंद्र पांडेय, एसआई हरिश्चंद्र यादव समेत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक नदी में तलाश की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने फिर से तलाशी शुरू की और करीब 9:30 बजे अंश का शव बरामद कर लिया।

अंश दो भाइयों में छोटा था। बेटे का शव मिलने के बाद मां नीतू का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

One thought on “आजमगढ़ : बेसो नदी में डूबे 12 वर्षीय बालक का शव बरामद”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *