आज़मगढ़ ब्रेकिंग: लालगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जहां सुबह से ही फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर लंबी कतार में खड़े रहे और जिलाधिकारी के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन डीएम के न पहुंचने पर दोपहर 12:15 बजे सीडीओ परीक्षित खटाना पहुंचे और उनकी अध्यक्षता में सुनवाई शुरू हुई, इस दौरान कुल 142 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए जिनमें सबसे अधिक 80 मामले राजस्व विभाग से जुड़े रहे, मौके पर 17 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया जबकि 125 प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को भेज दिए गए, मनरेगा मजदूरी, रास्ते पर कब्जा और नाली विवाद प्रमुख मुद्दे रहे, वहीं एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जटिल मामलों के समाधान के लिए टीम बनाकर कार्रवाई की जाएगी और एक से अधिक विभागों से जुड़े मामलों पर विशेष फोकस रखा जाएगा, इस दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में जनता की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं।




