त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने दिए सुरक्षा के निर्देश

Spread the love

आजमगढ़ : त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने दिए सुरक्षा के निर्देश

आजमगढ़ में आगामी त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हरिऔध कला केंद्र में डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली, कार्तिक पूजा, गुरुनानक जयंती और छठ पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने परंपरागत तरीके से त्योहार मनाने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। वहीं एसएसपी ने पंडाल समितियों और आयोजकों के साथ बैठक कर सुरक्षा समिति गठित करने के निर्देश दिए।

आगामी त्योहारों को लेकर आजमगढ़ में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।

हरिऔध कला केंद्र में डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी त्योहार परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाएं।

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर प्रकाश, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए।रावण दहन में पटाखों की संख्या सीमित रखने और आबादी से दूर होने पर ही पटाखों की अनुमति देने की बात कही गई पटाखों की बिक्री के लिए जिले में 62 मैदान चिन्हित किए गए हैं। डीएम ने सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

वहीं एसएसपी ने पंडालों में फायर और इलेक्ट्रिक सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।पंडाल हाईटेंशन तार और ट्रांसफार्मर के पास नहीं लगाने, कम से कम दो तरफ से खुला रखने और अलग-अलग प्रवेश व निकास द्वार बनाने को कहा गया। डीजे पर निर्धारित डेसीबल का पालन करने और अश्लील या भड़काऊ गाने नहीं बजाने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने आमजन के सहयोग से सभी त्योहारों को सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *