बिना अनुमति लगी प्रशासन ने अंबेडकर मूर्ति हटवाया

Spread the love

आजमगढ़: बिना अनुमति सार्वजनिक जमीन पर लगाई गई बाबा साहब की प्रतिमा पर प्रशासन सख्त, देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खरगा भगवानपुर गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा बिना अनुमति स्थापित किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें नियमों की जानकारी दी समझा-बुझाकर प्रतिमा को हटवा दिया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी सार्वजनिक स्थल पर प्रतिमा स्थापित करने से पहले अनुमति लेना अनिवार्य है, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *