स्कूल की मिनी बस नहर में पलटी, चार बच्चे व टीचर घायल, छुट्टी के दिन भी स्कूल खुला होना पाया गया।
जनपद आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र में एकरा पब्लिक स्कूल नेमतनगर सरायमीर की स्कूल मिनी बस बच्चों को पहुंचाने के लिए सेंदूरी गांव के पास पहुंची ही थी, की मिनी बस अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई, जिसमें 4 लड़के व स्कूल के एक टीचर जोया गंभीर रूप से घायल हो गयी।
इस घटना को लेकर ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को नहर में डूब रही बस से निकाला। बताया गया कि बस में 25 स्कूली बच्चे सवार थे, उनके स्वजनों को जानकारी देकर मौके पर बुलाया गया। जहां सरकारी छुट्टी को लेकर बुधवार को क्षेत्र के सभी स्कूल बंद थे, लेकिन एकरा पब्लिक स्कूल नेमत नगर सरायमीर में पढ़ाई हो रही थी। दोपहर लगभग ढाई बजे एकरा स्कूल की मिनी बस बच्चों को पहुंचाने, उनके घर जा रहे थी। गांव के लोग मौके पर दौड़े नहीं होते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। घायल सभी 4 बच्चों को उनके स्वजनों द्वारा किसी निजी अस्पताल में पहुंचाकर इलाज कराया गया। वहीं इस मामले में शिक्षा के अधिकारी ABSA के अनुसार छुट्टी के दिन यदि विद्यालय खुला था, तो इसकी जांच कराई जाएगी और विभागीय कार्रवाई की जायेगी।





