अहरौला में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग, दो हमलावर फरार

Spread the love

 

। अहरौला थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने 18 वर्षीय युवक को गोली मार दी। वारदात थाने से करीब 500 मीटर दूर पकड़ी गांव के पास असिलाई रोड पर हुई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनों आरोपी असलहा लहराते हुए असिलाई की ओर फरार हो गए।पकड़ी गांव निवासी आर्यन यादव (18) पुत्र मनोज यादव शनिवार को असिलाई रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान अपाची बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली आर्यन के बाएं हाथ के पंजे और बाएं पैर में लगी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा

।घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है।

दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस वारदात के कारणों और हमलावरों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *