दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की हालत गंभीर

Spread the love

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान हिमांशु गुप्ता (35) पुत्र बृजलाल, निवासी सराय मारूफ छावनी, लालगंज के रूप में हुई है। ।

जानकारी के अनुसार हिमांशु गुप्ता बाइक से आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर भीरा चौराहे से घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान नहर के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस 108 को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल को संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। युवक की गंभीर स्थिति को लेकर परिवार में चिंता का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *