अवर अभियंता के खिलाफ हिंदू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खोला मोर्चा

Spread the love

रिपोर्ट राजीव रंजन/मऊ .. हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह सहादतपुरा अर्बन क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को तत्काल रोकने तथा गलत तरीके से मानचित्र स्वीकृत करने वाले मास्टर प्लान के तत्कालीन अवरअभियंता चंद्र प्रकाश के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही एवं निलंबन की मांग को लेकर जिलाधिकारी मऊ को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंप कर कार्यवाही की मांग की है जिलाधिकारी को दिए गए संबोधित ज्ञापन में उन्होंने कहा है की बुनाई विद्यालय के निकट गायत्री मंदिर के पास सहादतपुर अर्बन क्षेत्र में सरकारी भूमि पर शैल कुमारी पत्नी अशोक कुमार के द्वारा लगातार अवैध निर्माण कराया जा रहा है आरोप लगाया कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने के लिए नियत से अवैध निर्माण कराया जा रहा है कहा कि पूरे निर्माण स्थल को हरे पर्दे से ढक दिया गया है ताकि प्रशासन और आमजन की नजरों से इसे छिपाया जा सके उन्होंने इस विषय को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है उन्होंने उक्त भूमि के संदर्भ में बताया कि दिनांक 11.8.2025 को नियमों को ताक पर रखकर मानचित्र संख्या 617 स्वीकृत कर दिया गया है उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया स्वीकृति मास्टर प्लान एवं प्रचलित नियमों के अनुरूप प्रतीत नहीं होती दिख रहा है उन्होंने कहा कि तत्कालीन अवर अभियंता चंद्र प्रकाश के विरुद्ध गंभीर शिकायतों को देखते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा द्वारा उसे मास्टर प्लान विभाग से हटाकर उसके मूल विभाग लोक निर्माण विभाग में भेज दिया गया उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर हो रहा अवैध निर्माण न केवल शासन के अधिकारों का उल्लंघन है बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है उन्होंने उक्त अवैध निर्माण को तत्काल रोकने एवं गलत तरीके से उक्त सरकारी भूमि पर मानचित्र स्वीकृत करने वाले तत्कालीन अवरअभियंता चंद्र प्रकाश के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करके सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है…..।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *