आजमगढ़ : बरदह के ऊसरगावा गांव में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

आजमगढ़ : बरदह के ऊसरगावा गांव में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के ऊसरगावा गांव में रविवार सुबह एक युवक का शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मोहम्मद तबरेज शेख के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनका शव गमछे के सहारे बरामदे में लटका मिला।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मृतक की पत्नी ने शव देखा तो शोर मचा दिया, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि मोहम्मद तबरेज एक माह पूर्व मुंबई से अपने घर आए थे और रविवार को ही वापस मुंबई जाने वाले थे। घटना के समय घर में केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक का घर गांव की आबादी से दूर एकांत स्थान पर स्थित है, जिसके कारण घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि मृतक की वर्तमान पत्नी उनकी तीसरी पत्नी थी।

सूचना मिलने पर डायल-112 और बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *