उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दौरा आज 

Spread the love

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दौरा आज

आजमगढ़, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज आजमगढ़ के दौरे पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 11:55 बजे निजामाबाद तहसील के गम्भीरपुर के पास बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

इसके बाद दोपहर 12:05 बजे गम्भीरपुर निवासी अवधेश कुमार मौर्य के आवास पहुंचेंगे। यहां से वह जिले में चल रही विकासशील और निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेंगे।

दोपहर 12:40 बजे गम्भीरपुर से रवाना होकर 13:00 बजे बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गांव में क्षेत्रीय अध्यक्ष, गोरखपुर विनोद राय के आवास पहुंचेंगे। 13:25 बजे वहां से रवाना होकर 13:30 बजे जिवली गांव में वीरेंद्र सरोज के घर के सामने बने हेलीपैड पहुंचेंगे। 13:35 बजे उपमुख्यमंत्री आजमगढ़ से रायबरेली के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *