पंचायत कार्यालय में घुसकर प्रधानों की दबंगई, ADO पंचायत ने गाली गलौज और कार्यालय में तालाबंदी का प्रधानों पर लगाया आरोप।

Spread the love

पंचायत कार्यालय में घुसकर प्रधानों की दबंगई, ADO पंचायत ने गाली गलौज और कार्यालय में तालाबंदी का प्रधानों पर लगाया आरोप।

जनपद आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र में प्रधानों ने हंगामा करते हुए ADO पंचायत के कार्यालय में तालाबंदी करते हुए जमकर गाली गलौज की घटना का मामला सामने आया। जहां मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने ताला खोलवाया। वहीं इस मामले में एडीओ पंचायत ने रानी की सराय थाने में प्रधानों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायत किया है।

आजमगढ़ जिले के रानी की सराय ब्लॉक में एडीओ पंचायत संदीप ज्ञानवीर जो सचिवों की बैठक कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष नैयर आलम और गुलाब चौधरी कई लोगो के साथ पहुचे और एडीओ पंचायत से गांवों में जांच और बकाया भुगतान के बाबत कहासुनी और गाली गलौज होने लगा। एडीओ समेत सचिवों को कार्यालय से बाहर निकाल कर कमरे में तालाबंदी कर दी। बगल में स्थित वीडीओ कार्यालय मे भी तालाबंदी का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। एडीओ पंचायत ने डीपीआरओ को सूचना देने के साथ ही थाने की पुलिस को सूचना दी। जहां पुलिस ने वीडीओ ग्राफी कराते हुए ताले को खुलवाया। एडीओ पंचायत ने प्रधान नैयर आलम और गुलाब चौधरी के विरुद्ध सरकारी कामकाज मे बाधा डालने तालाबंदी कर गालीगलौज धमकी देने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *