रिपोर्ट राजीव रंजन: मऊ में पाकिस्तानी महिला की मौत से चर्चाओं का बाजार गर्म
मऊ सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बुनकर कॉलोनी मोहल्ले में एक पाकिस्तान से आई हुई कैंसर से पीड़ित महिला का हृदय गति रुकने के कारण मौत हो गई। जिसका पुलिस प्रक्रिया के अनुसार पोस्टमार्टम कराया गया।
जानकारी के अनुसार आफिया रियाज शेख 38 वर्ष की पाकिस्तान की नागरिकता थी जिसकी मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र बुनकर कॉलोनी निवासी सफीकुद्दीन के साथ 15 मई 2017 में शादी हुई थी बुधवार की देर रात अचानक उनके सीने में दर्द हुआ जिसको लेकर पति सफीकुद्दीन द्वारा मऊ जनपद के शारदा नारायण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था थोड़ी देर बाद उनके हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जिसकी सूचना परिजनों ने स्थानीय थाना कोतवाली पुलिस को दिया पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत चौक कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसका गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे पोस्टमार्टम कराया जाना है। वहीं शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि बुनकर कॉलोनी क्षेत्र की महिला थी जो कैंसर से पीड़ित थी जो मऊ जनपद के स्थानीय थाना क्षेत्र में इलाज के दौरान मौत हो गई जिसका कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है




