देवगांव के रुद्रपुर हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर, तीन हुए घायल
लालगंज (आजमगढ़) देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर हाईवे पर मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-233 पर रुद्रपुर के पास मेहनाजपुर निवासी अमित अपनी मोटर साइकिल से कंजहित की ओर से गलत दिशा में देवगांव की तरफ आ रहा था। इसी दौरान जौनपुर जनपद के नरायनपुर चकरा निवासी अभय एक 12 वर्षीय बच्चे के साथ अपनी लेन में घर जा रहे थे। दोनों बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में अमित उम्र 28 वर्ष पुत्र रमाशंकर निवासी इटैली थाना मेहनाजपुर देवगांव से अमरौना रिश्तेदारी मे जा रहे थे। अमन उम्र 25 वर्ष पुत्र सुरेश निवासी नरायनपुर थाना केराकत तथा बच्चा श्रेयांश उम्र 13 वर्ष पुत्र संदीप निवासी नरायनपुर थाना केराकत को हल्की चोट आई थी। चेवार के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश उर्फ पारस यादव ने बताया कि दुर्घटना के बाद करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के हस्तक्षेप पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। तब तक काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए लालगंज स्थित सौ शैय्या अस्पताल भेजा गया, जहा उनका उपचार कर अमन व अमित को जिला अस्पताल के लिए रिफर किया गया।





