मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत एक दिन की अधिकारी बनाकर बालिकाओं का मनोबल बढ़ाया गया

Spread the love

आजमगढ़ :जनपद आजमगढ़ में मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत एक दिन की अधिकारी बनाकर बालिकाओं का मनोबल बढ़ाया गया। मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं का सशक्तिकरण करना है-’’एक दिन की बनी अधिकारी’’ जिला प्रोबेशन अधिकारी के रूप में प्रतिभा निकेतन की छात्रा आकांक्षा मौर्या कक्षा 12 की छात्रा ने कार्यालय में आये हुए निराश्रित महिला पेंशन एवं बाल सेवा योजना के लाभार्थियों की फरियाद सुनी व तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने का आदेश दिया। साथ ही हेल्पलाइन नम्बर एवं विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

इसी प्रकार जिला कार्यक्रम अधिकारी के रूप में प्रतिभा निकेतन की माधवी चौधरी कक्षा 12 की छात्रा द्वारा बताया गया कि गर्भवती महिला व धात्री महिला व 0-6 माह के बच्चो के पौष्टीक आहार व टीकाकरण, बच्चो के वजन के बारे में विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं का एक दिन का अधिकारी बनकर आत्म विश्वास व मनोबल बढाया गया।

इसी प्रकार जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के रूप में प्रतिभा निकेतन की आकांक्षा यादव कक्षा 10 की छात्रा द्वारा बताया गया कि 40 प्रतिशत दिव्यांग प्रमाण पत्र व 18 वर्ष की आयु पूरा होने के बाद व वह व्यक्ति इस योजना के श्रेणी में आता है, अतः इसकी विस्तृत जानकारी दी गयी। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी द्वारा बताया गया कि समाज में 21 प्रकार दिव्यांग समाज में पाये जाते है। इस कार्यक्रम का आयोजन हब की टीम डी.एम.सी. प्रीति उपाध्याय, जेण्डर स्पेशलिस्ट अन्नू सिंह, आशीष कुमार सिंह व वन स्टॉप सेन्टर की केन्द्र प्रबन्धक सरिता पाल उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *