संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में मातम

Spread the love

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में मातम

आज़मगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान श्रवण कुमार उर्फ लुला (25) पुत्र रामनाथ, निवासी देऊरपुर सराय के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक का शव घर से लगभग 100 मीटर दक्षिण सिवान के खेत में नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और परिजनों समेत अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *