हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्मार्ट मीटरो को हटाने की मांग रखी

Spread the love

राजीव रंजन: हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्मार्ट मीटरो को हटाने की मांग रखी

मऊ जनपद समेत उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपदों में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती समस्याओं के बीच हिंदू जागरण समिति ने जिलाधिकारी मऊ के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपकर प्रदेश के प्रत्येक जनपदों में लगाए गए स्मार्ट मीटर को हटाने की मांग करते हुए बिजली विभाग की कार्य प्रणाली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं इस अवसर पर हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर योजना को लागू करने का उद्देश्य भले ही बेहतर बिजली व्यवस्था प्रदान करना रहा हो लेकिन जमीनी स्तर पर यह योजना आमजन के लिए परेशानी का सबक बन गई है बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की शिकायत है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा हाल ही में प्रदेश के सभी जनपद में स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर रोक लगाने के निर्णय का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है और कहा कि मुख्यमंत्री जी ने जन भावनाओं का सम्मान किया है साथ ही मांग की है कि जिन क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं अब उनकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जब तक तकनीकी रिपोर्ट संतोषजनक ना आ जाए तब तक स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामकृष्ण भारद्वाज एवं प्रांतीय मंत्री अमित वर्मा ने कहा कि कई स्थानों पर स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई है मीटर में तकनीकी खामियों की वजह से गलत रीडिंग आ रही है जिससे उपभोक्ताओं को गलत बिल का भुगतान करना पड़ा है गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है हिंदू जागरण समिति के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि समुचित तकनीकी परीक्षण और गुणवत्ता जांच के इस प्रकार के मिटरो को जबरन लगाया जाना उचित नहीं है उन्होंने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं के बिना सहमति के मीटर बदले जा रहे हैं जो पूरी तरह से अन्याय पूर्ण है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जन आंदोलन तेज किया जाएगा हिंदू जागरण समिति प्रांतीय उपाध्यक्ष बृजेश सिंह पटेल एवं प्रांत मंत्री रवि गुप्ता ने कहा कि हिंदू जागरण समिति हमेशा जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार का जनता का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हिंदू जागरण समिति यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष आर्यन सिंह ने कहा कि शासन और प्रशासन आम जनता के परेशानियों को प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के मनमानापन और तानाशाही को भी किसी भी कीमत में स्वीकार नहीं किया जाएगा इस अवसर पर गुड्डू सोनकर, आदित्य रंजन सिंह, शुभम गुप्ता, नंदकिशोर सिंह, योगेंद्र प्रजापति, अभिषेक गुप्ता, अंकित प्रजापति, राजकुमार मौर्य, सत्येंद्र सोनकर, अमित कुमार सिंह पटेल, करनल सिंह, उदय गोढ, रामाशीष यादव, ध्रुव सिंह, नखडू साहनी, शशि सिंह, सुनील चौहान, प्रतिभा सिंह, रीता सिंह, शांति देवी, सरिता गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *