मऊ, आज हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मऊ के जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा से मिलकर एक ज्ञापन सौपकर रानीपुर विकासखंड के गोकुलपुरा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज और रैंप के निर्माण की मांग की इस अवसर पर हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण के समय उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय नागरिकों को यह आश्वासन दिया गया था की गोकुलपुरा के पास इंटरचेंज की सुविधा प्रदान की जाएगी ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके लेकिन निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं किया गया जिससे क्षेत्रीय नागरिकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है

उन्होंने कहा कि इंटरचेंज की सुविधा नहीं होने से गोकुलपुर और आसपास के गांव के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्षेत्रीय लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करके एक्सप्रेसवे का उपयोग करना पड़ रहा है इससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है साथ ही आपातकालीन स्थितियों में भी क्षेत्र वासियों को परेशानीयो का सामना करना पड़ता है इस अवसर पर हिंदू जागरण समिति के प्रांतीय मंत्री अमित कुमार वर्मा ने कहा कि यदि गोकुलपुरा में इंटरचेंज की सुविधा प्रदान की जाती तो उससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलती शिक्षा व्यापार और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच आसान हो जाती हिंदू जागरण समिति के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह एवं प्रांतीय संगठन मंत्री रवि गुप्ता ने कहा कि हिंदू जागरण समिति जनता के मुद्दे पर आर पार का संघर्ष करेगी उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगों पर सरकार और प्रशासन ने गंभीरता से विचार नहीं किया तो सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा

उन्होंने कहा कि यह मुद्दा जनहित से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है लेकिन उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों के मनमानापन से क्षेत्रीय जनता में काफी आक्रोश व्याप्त है हिंदू जागरण समिति यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष आर्यन सिंह ने कहा कि गोकुलपुरा में इंटरचेंज बनने से पूरे क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा और यह क्षेत्र आर्थिक और सामाजिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा व्यापार को बढ़ावा मिलेगा साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ और आसान हो जाएंगी उन्होंने इस संदर्भ में सरकार से सकारात्मक कदम उठाने की मांग की है उनका कहना है कि इंटरचेंज बनने से क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं से लोगों को निजात मिल सकेगी और विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी यह मुद्दा क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा इस अवसर पर गुड्डू सोनकर रोशन सोनी सुजीत सिंह चौहान राजकुमार मौर्य अंकित प्रजापति नखडू साहनी सत्यम गुप्ता रामाशीष यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे….।।




