सर्प दंश से 18 वर्षीय छात्रा की मौत

Spread the love

सर्प दंश से 18 वर्षीय छात्रा की मौत

रिपोर्ट रूपेश तिवारी,अहरौला(आजमगढ़)।

अहरौला थाना क्षेत्र के अरूसा गांव में बीते रविवार की रात 12:00 बजे घर में चौकी पर सोई 18 वर्षीय छात्रा मानसी पुत्री हरिश्चन्द्र मद्धेशिया को सर्प ने डस लिया उस समय उसे नहीं मालूम हुआ सुबह जब 6:00 बजे बिस्तर से उठी तो उसके पूरे शरीर में झनझनाहट होने लगी और उसका शरीर कमजोर पड़ने लगा इसके बाद उसने अपनी मां अंजू देवी को बताया अंजू देवी ने अपने पति हरिश्चंद्र को बुलाकर तुरंत समस्या की जानकारी दी जिसके उसे प्राइवेट डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां यह जानकारी हुई की इस सर्प ने काटा है इसके बाद परिवार के लोग उसे अहरौला के भोगइचा गांव झाड़ फूंक के लिए ले गए वहां से जब आराम नहीं मिला तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला लाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया लेकिन परिवार के लोग उसे जनपद के सिधारी पर फिर झाड़-फुक के लिए ले गए जहां पर वह नहीं मिला तो उसे सदर अस्पताल ले गए डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया लेकिन फिर भी पिता का मन नहीं माना और उसे लेकर जिंदा करने की आस में गाजीपुर के अमवा माई मंदिर ले जाया गया लेकिन वहां भी पंडित ने जवाब देते हुए मृत् घोषित कर दिया इसके बाद पूरे दिन चले इस घटनाक्रम के बाद परिवार के लोग जवान और होनहार पुत्री मानसी की लाश लेकर शाम करीब 6:30 बजे अपने गांव घर पहुंचे जहां पर अपनी बेटी का जिंदा लौटने का इंतजार कर रही मां अंजू देवी के होश उड़ गए और वह दहाड़ते मारते हुए जमीन पर गिर गई और अपनी बेटी के शरीर पर लिपटकर चीखने और चिल्लाने लगी

यह दृश्य देखकर वहां खड़े गांव के हर व्यक्ति का कलेजा सिहर गया और हर किसी की आंखों में आंसू आ गए

मानसी अहरौला थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में हुवराज यादव इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी और बहुत ही होनहार छात्रा थी इसकी जानकारी जैसे ही विद्यालय के प्रबंधक जंग बहादुर यादव को लगी तो पूरे विद्यालय में सन्नाटा छा गया और तुरंत ही इसकी जानकारी मानसी के क्लास में पढ़ रही छात्र और छात्राओं को दी गई मानसी के नाम पर तुरंत शोकसभा कर विद्यालय की सभी को छुट्टी दे दी गई

मानसी अपने परिवार में दो भाइयों के बीच में इकलौती बहन थी और जहां भाइयों का प्यार मिलता था वही मां बाप का दुलार भी मिलता था और मानसी के रहते मां को रसोई में जाने की जरूरत नहीं पड़ती थी यही सब कहते हुए मां अंजू देवी चीख चीखकर कर चिल्ला चिल्ला कर बार-बार अपनी बेटी के शरीर से लिपटकर यही कह रही थी कि मेरी बेटी जिंदा है वह मरी नहीं है

फिलहाल मृतक का अंतिम संस्कार कब होगा परिवार के लोगों के बीच मंत्रणा चल रही थी की पोस्टमार्टम होगा या फिर बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा

इस संबंध में थाना अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा ने बताया घटना की जानकारी लिखित रूप से नहीं मिली है सूचना मिलेगी तो जो भी कार्रवाई संभव होगा वह की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *