वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Spread the love

वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा व गोंड युवा छात्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम

आजमगढ़: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं गोंड युवा छात्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय से महारानी दुर्गावती की शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए उद्यान पार्क, डीएम कार्यालय क्षेत्र का भ्रमण कर पुनः भाजपा कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुन्ना खरवार एवं प्रदेश मंत्री सत्येंद्र गोंड का पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाज की जनसंख्या एवं विभिन्न समस्याओं से अतिथियों को अवगत कराया गया, जिस पर बैजनाथ रावत ने समाज की समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भीम प्रसाद गोंड ने की, जबकि गोंड युवा छात्र संघ के जिलाध्यक्ष नंदलाल गोंड ने आयोजन का संचालन किया। इस अवसर पर कुलदीप गोंड, पप्पू गोंड, दुर्गेश गोंड, सोनू गोंड, उदित नारायण गोंड, आनंदन गोंड, काली प्रसाद गोंड, सहातम गोंड, संदीप गोंड, योगेश गोंड, विजय गोंड, स्वामी लाल गोंड, इंद्रदेव गोंड, बजरंगी गोंड, हरिनाथ गोंड, जयहिंद गोंड, राकेश गोंड, राजन गोंड, मिंटू गोंड, देवेश गोंड, दिनेश गोंड, जोगेंद्र गोंड सहित महिला शक्ति टीम की जिलाध्यक्ष संजू गोंड, जिला प्रभारी गूंजा गोंड, सुमन गोंड, सुषमा गोंड, किरन गोंड, चंदा गोंड, रंजना गोंड, प्रीति गोंड, पिंकी गोंड समेत बड़ी संख्या में गोंड समाज एवं अनुसूचित जनजाति समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *