आजमगढ़ पुलिस लाइन में 594 महिला रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षान्त परेड सम्पन्न

Spread the love

आजमगढ़ – पुलिस लाइन में 594 महिला रिक्रूट आरक्षियों की भव्य दीक्षान्त परेड समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली और 20 टोलियों का निरीक्षण किया।

– इन महिला रिक्रूट आरक्षियों का 09 माह का आधारभूत प्रशिक्षण 21 जुलाई 2025 से पुलिस लाइन आजमगढ़ में संचालित किया जा रहा था। प्रशिक्षण में आजमगढ़ की 235, गाजीपुर की 204, मऊ की 104 तथा भदोही की 51 महिला प्रशिक्षु शामिल रहीं। प्रशिक्षण के दौरान अंतः कक्षीय 08 विषयों और बाह्य कक्षीय 10 विषयों में अनुशासित एवं गहन प्रशिक्षण दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित समारोह में डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने सभी महिला रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्यों एवं दायित्वों का बोध कराते हुए सेवा की शपथ दिलाई। उन्होंने प्रशिक्षुओं को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने, सदैव अनुशासित रहने तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 19 महिला रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। परेड कमाण्डर घोषित हुईं ये प्रशिक्षु प्रथम परेड कमाण्डर – गीतांजली शर्मा द्वितीय परेड कमाण्डर – नमिता यादव तृतीय परेड कमाण्डर – प्राची यादव सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु सम्मान सर्वांग सर्वोत्तम (अंतः एवं बाह्य) – मान्या मौर्या समस्त अंतः कक्षीय सर्वोत्तम – मान्या मौर्या बाह्य कक्षीय सर्वोत्तम – पूजा अस्थाना प्रशिक्षक भी हुए सम्मानित उत्कृष्ट पेडागॉजी अध्यापक – राजेन्द्र कुमार उत्कृष्ट आईटीआई प्रशिक्षक – प्रकाश कुमार उत्कृष्ट पीटीआई प्रशिक्षक – संजय कुमार समारोह में उद्घोषणा हेतु पुलिस उपाधीक्षक शशिमौली पाण्डेय एवं अभय तिवारी को भी सम्मानित किया गया। इस भव्य आयोजन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, नगर, यातायात, विभिन्न क्षेत्राधिकारी, पुलिस अधिकारी, प्रशिक्षुओं के अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम अनुशासन, गरिमा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *