रिपोर्ट भूपेंद्र सिंह :आजमगढ़ वाराणसी गोरखपुर रेलवे लाइन बनाने की माग को लेकर सडक पर उतर गये लोग
आजमगढ़ के लालगंज में वाराणसी-आजमगढ़-गोरखपुर वाया लालगंज रेलवे लाइन निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को बड़ी पदयात्रा निकाली गई। लालगंज रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में बुढऊ बाबा मंदिर देवगांव से शुरू हुई यात्रा मसीरपुर लालगंज तिराहा तक पहुंची। इस दौरान लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर “लालगंज को रेल से जोड़ो” और “जब तक रेल नहीं, संघर्ष जारी रहेगा” जैसे नारे लगाए। यात्रा देवगांव, कोतवाली तिराहा, नहर तिराहा, तहसील, गोला बाजार समेत कई प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। कार्यक्रम में विधायक बेचई सरोज, वरिष्ठ अधिवक्ता समर बहादुर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस भी तैनात रही।
रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर लालगंज में लोगों का जनसैलाब सड़कों पर उतर आया। बुढऊ बाबा मंदिर देवगांव से निकली पदयात्रा में हजारों ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया। लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार से जल्द रेलवे लाइन निर्माण शुरू करने की मांग की। पदयात्रा लालगंज के प्रमुख बाजारों और चौराहों से होकर मसीरपुर लालगंज तिराहा पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। आयोजन के दौरान जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए रेल लाइन बेहद जरूरी है




