Spread the love

महेंद्र कुमार: रणतूर्य के खबर का हुआ असर, समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार 

आजमगढ़ में समाज कल्याण विभाग से जुड़े 51.46 लाख रुपये के अनियमित वेतन भुगतान मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। शासन की रोक के बावजूद 10 शिक्षकों को वेतन जारी करने के आरोप में जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नगर कोतवाली में दर्ज एफआईआर के आधार पर हुई कार्रवाई में पटल सहायक सत्येंद्र बहादुर सिंह को भी नामजद किया गया है। शिकायतकर्ता अरुण कुमार सिंह के प्रार्थना पत्र पर मामला सामने आया था। जांच में पाया गया कि शासन द्वारा वेतन रोकने के बावजूद करीब 51.46 लाख रुपये जारी किए गए। मंडलायुक्त के निर्देश पर गठित जांच समिति ने अनियमित भुगतान की पुष्टि की थी। डीएम ने रिपोर्ट शासन को भेजते हुए कार्रवाई की संस्तुति की थी। बुधवार सुबह पुलिस ने जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी को कुंवर सिंह उद्यान के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

समाज कल्याण विभाग में 51 लाख 46 हजार रुपये के अनियमित भुगतान मामले में आजमगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि शासन की रोक के बावजूद 10 शिक्षकों को वेतन जारी किया गया था। शिकायत के बाद गठित जांच समिति ने भुगतान को अनियमित पाया, जिसके बाद नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई। बुधवार सुबह पुलिस ने आरोपी अधिकारी को कुंवर सिंह उद्यान के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।महेंद्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *