Spread the love

मऊ में योगी के आगमन के पहले स्टंट बाजो का खतरनाक रोल

रिपोर्ट राजीव रंजन: मऊ जिले में सोशल मीडिया पर रील बनाने और सड़क पर खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले युवकों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना दक्षिण टोला पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ युवक हाईवे पर बिना हेलमेट के मोपेड मोटरसाइकिल पर खतरनाक तरीके से स्टंट करते दिखाई दे रहे थे।वीडियो में युवक चलती बाइक पर खड़े होकर और अव्यवस्थित तरीके से बैठकर रील बना रहे थे। इतना ही नहीं, बालिकाओं पर छींटाकशी करने की बात भी सामने आई।

पुलिस के मुताबिक इस तरह की स्टंटबाजी से न सिर्फ उनकी अपनी जान खतरे में थी, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही थी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने डिजिटल सर्विलांस की मदद से पांचों युवकों की पहचान की और हमीनपुरा चट्टी के पास से उन्हें हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल की गई TVS XL 100 मोपेड को भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है।गिरफ्तार युवकों के खिलाफ सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाने, स्टंटबाजी करने और दूसरों की जान खतरे में डालने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।मऊ पुलिस ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स और व्यूज पाने के लिए अपनी और दूसरों की जिंदगी खतरे में न डालें।

पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट या हुड़दंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *