भूपेंद्र राजपूत की रिपोर्ट
100 शैय्या अस्पताल में अल्ट्रासाउंड डिजीटल एक्सरे की नहीं है व्यवस्था, मरीजों को बाहर की दवा लिखते हैं डाक्टर
लालगंज/आजमगढ़
स्थानीय तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत कटघर लालगंज के टीकड़गढ़ में स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज 13 जून 2023 में प्रारम्भ हुआ था। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन व डिजीटल एक्सरे की व्यवस्था न होने से इलाज कराने वाले मरीजों को जांच के लिए काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है अस्पताल के करीब 3 साल होने को है यहां पिछले वर्ष डिजी हेल्थ का निरीक्षण होने के उपरांत अल्ट्रासाउंड मशीन व डिजीटल एक्सरे की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन अनुमति के अभाव में यह सुविधा अब भी अधर में लटकी हुई है।मशीन लगाने के लिए भवन का निर्माण कराया गया है।
इसके बावजूद अब तक मरीजों की जांच शुरू नहीं हो सकी है। मरीजों को अल्ट्रासाउंड व डिजीटल एक्सरे
जांच के लिए निजी सेंटरों या दूसरे जिलों का रुख करना पड़ रहा है। लालगंज में निजी सेंटरों पर अवैध तरीके से अयोग्य कर्मियों द्वारा अल्ट्रासाउंड व डिजीटल एक्सरे धड़ल्ले से किया जा रहा है मनमाने ढंग से मरीजों से पैसे वसूले जा रहे हैं जिसपर स्वास्थ्य विभाग कार्यवाही करने की जगह मलाई खाने में व्यस्त है जिसका गरीब और गंभीर मरीजों पर इसका सीधा आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
अस्पताल में हर दिन बड़ी संख्या में गंभीर बीमारियों से जुड़े मरीज पहुंचते हैं, जिनके इलाज में जांच बेहद जरूरी होती है। लेकिन सुविधा शुरू न होने से डॉक्टरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।डाक्टरों द्वारा बाहर के मेडिकल से दवा लिखी जाती है जिससे मुफ्त में इलाज कराने आने वाले मरीजों पर आर्थिक संकट बढ़ गया है सौ शैय्या प्रमुख डाक्टर सुरजीत सिंह का आदेश है कि डाक्टर बाहर की दवा मरीजों को नहीं लिखेंगे किंतु कमीशन के चक्कर में डाक्टर नियमों का पालन नहीं कर रहे है
जानकारी के मुताबिक, अस्पताल की स्थापना वर्ष 2023 हुई थी। उसी समय से यहां अल्ट्रासाउंड व डिजीटल एक्सरे सुविधा शुरू करने की मांग लगातार उठती रही, लेकिन वर्षों तक भवन और संसाधनों की प्रक्रिया पूर्ण होने पर भी व्यवस्था नहीं हो सकी ।फिलहाल मरीजों और उनके परिजनों को इस सुविधा के शुरू होने का इंतजार करना होगा,




