ई-रिक्शा और बाइक में हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Spread the love

ई-रिक्शा और बाइक में हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क दुर्घटना में शनिवार को दो युवकों की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है । जिससे मृतकों के परिजनों और गांव में मातम पसर गया है । मिली जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत रहमनिया मोड़ के पास ई-रिक्शा और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई । जिससे बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई । वही ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है । चांदपट्टी फतेहपुर गांव निवासी आशीष कुमार उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मंगरु प्रसाद अपने भांजे आर्यन कुमार 18 वर्ष पुत्र चंदन राम निवासी देवारा कदीम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ के साथ बाइक से घर जा रहा था । अभी वह रहमनिया मोड़ के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रहे ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया । जिससे बाइक पर सवार आशीष कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । जबकि भांजे आर्यन कुमार की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई । वही मार्हा कर्मनाथपट्टी गांव निवासी ई-रिक्शा चालक मोती राम पुत्र देवनरायन राम गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज जारी है । वही इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक युवकों के परिजनों का रो-रो पर बुरा हाल है । मृतक युवक आशीष कुमार की माता लालमुनी देवी ने इस मामले को लेकर स्थानीय थाने रौनापार पर ई-रिक्शा चालक मोती राम के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के आरोप में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है । वही शनिवार दोपहर लगभग 3:00 बजे इस मामले में रौनापार थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने बताया कि मृतक युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है । जबकि मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त की गई है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *