आजमगढ़ मे दो बाईको केआमने-सामने टक्कर में एक की मौत तीन घायल

Spread the love

आजमगढ़ मे दो बाईको केआमने-सामने टक्कर में एक की मौत तीन घायल

आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के चिरैयाकोट खरिहानी मार्ग पर कोटवारी गांव के पास दो अलग-अलग दो चक्का वाहन आमने-सामने टकरा गई । जिसमें एक की मौत और तीन लोग घायल हो गए जिन्हें एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल के लिए भेज दिया गया उनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताते चलें कि मेंहनगर थाना क्षेत्र के चिरैयाकोट खरिहानी मार्ग पर बोगरिया के विवेकानंद यादव उम्र 28 वर्ष पुत्र श्याम नारायण यादव उर्फ श्यामा यादव बाइक से सवार होकर खरिहानी की तरफ जा रहे थे।वही ऋषभ पुत्र आत्मा ग्राम बिशुनपुर और देवगांव निवासी रोहित मौर्य पुत्र मुन्ना तथा अनिल गौड़ तीन लोग एक ही गाड़ी दो चक्का वाहन पर सवार होकर चिरैयाकोट की ओर जा रहे थे तभी कोटवारी गांव के पास पुल के पहले लगभग 3:45 बजे शाम के करीब दोनों बाईक सवार आमने-सामने टकरा गए।

जिसमें तरवा थाना क्षेत्र खजुरा निवासी विवेकानंद यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही तरवा थाना क्षेत्र के बोगरिया चौकी प्रभारी श्री कृष्ण कुमार मिश्रा अपने हमराही सिपाहियों के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिए और आनन फानन में घायलों को एम्बुलेंस बुलाकर इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भिजवाया। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं कुछ देर बाद मेंहनगर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था। मौत की खबर सुनते ही पूरे बोंगरिया बाजार में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

वहीं परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *