महिला ने पट्टीदारों पर घर में घुसकर मारपीट का लगाया आरोप

Spread the love

महिला ने पट्टीदारों पर घर में घुसकर मारपीट का लगाया आरोप

रिपोर्ट भूपेंद्र सिंह / जनपद आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत तरफकाजी गांव की निवासी महिला आशा देवी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया, जिसमें जमीन में मशीन लगाने को लेकर विवाद के दौरान पट्टीदारों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत स्थानीय थाने पर की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। वहीं घटना के दौरान जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़िता के अनुसार कल एक दिन पूर्व 18 जून 2026 की शाम को गांव के कुछ नामजद लोगों ने कथित रूप से उनके घर में घुसकर धारदार हथियार, रॉड, लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि इस दौरान उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। घटना के दौरान वह अपनी बेटियों के साथ किसी तरह घर से निकलकर जान बचाने में सफल रही। आरोप है कि इससे पहले भी आरोपितों द्वारा मारपीट की घटना की गई, जिसकी सूचना 14 जून को स्थानीय थाने पर पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। महिला पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपी लगातार धमकी दे रहे और घर लौटने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रहे हैं। वह जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों के विरुद्ध एफआईआर दर्जकर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ी घटना घट सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *