आजमगढ़ पहुंचे ओमप्रकाश ने ओवैसी पर बोला बड़ा हमला
आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर तीखा हमला बोला।
राजभर ने अफगानिस्तान से आए सैयद सालार मसूद गाजी को “पाजी” बताते हुए उस पर भारत में लूटपाट और आक्रमण का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि गाजी मठों और मंदिरों का दुश्मन था तथा लोगों को गुलाम बनाने की नीयत से भारत आया था।
मंत्री ने दावा किया कि बहराइच में आक्रमण के दौरान महाराजा सुहेलदेव ने सेना संगठित कर सालार मसूद को पराजित किया था।ओवैसी द्वारा महाराजा सुहेलदेव को काल्पनिक बताए जाने के आरोप पर राजभर ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि श्रावस्ती में महाराजा सुहेलदेव के किले से जुड़ी 500 एकड़ भूमि का इतिहास मौजूद है।
राजभर ने ओवैसी को इतिहास पढ़ने की नसीहत देते हुए कहा कि तथ्यों की जानकारी के बिना बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में स्थापित महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय स्वयं महाराजा सुहेलदेव के अस्तित्व का प्रमाण है।मंत्री ने कहा कि आजमगढ़ से सुहेलदेव एक्सप्रेस का संचालन भी किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बहराइच में महाराजा सुहेलदेव का भव्य स्मारक बनाया गया है।
राजभर के अनुसार स्मारक परिसर में 56 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है।
शौकत अली के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने उन्हें “मूर्ख” और “पागल” तक कह दिया।
वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजभर ने सपा पर भी निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि सपा के गढ़ को भाजपा और सहयोगी दल मिलकर “गढ़ई” बना देंगे।
राजभर ने दावा किया कि सपा जिस आजमगढ़ को अपना घर बताती है, वहीं से आतंकवाद से जुड़े कई आरोपित पकड़े गए हैं।





