संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Spread the love

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

अहरौला। थाना क्षेत्र के कंदरा गांव निवासी 32 वर्षीय युवक ने बुधवार को जौनपुर जिले के शाहगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब युवक का शव गांव पहुंचा तो स्वजनों के करुण क्रंदन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। बृहस्पतिवार शाम को मृतक का अंतिम संस्कार दुर्वासा धाम पर कर दिया गया।

मृतक की पहचान दिलीप यादव (32) पुत्र राम भूवाल यादव निवासी कंदरा गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक के बड़े भाई मनोज यादव प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। परिवार में पांच मई को चचेरे भाई संदीप यादव की शादी थी। शादी के दिन सुबह किसी बात को लेकर दिलीप अपने परिजनों से नाराज होकर घर से चला गया था।बुधवार शाम शाहगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान दिलीप यादव निवासी कंदरा, थाना अहरौला के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने मृतक के पिता भूवाल यादव को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई।ग्रामीणों के अनुसार दिलीप की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *