रिपोर्टर :- भूपेंद्र राजपूत
आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है।ग्राम जौमा निवासी युवक मो0 आतिफ आलम और उसके पिता पर जानलेवा हमला किया गया।घटना में मो0 अर्श उर्फ अर्शु, मो0 आजम, शहरयार और उनके साथियों पर आरोप लगा।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।मुख्य आरोपी मो0 अर्श को बीएसएनएल तिराहा से चाकू के साथ पकड़ा गया।अन्य आरोपियों को सुदनीपुर के शबाना मोड़ से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




