आजमगढ़ में शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान में शुरू से ही तेजी
शिक्षक एमएलसी चुनाव में दोपहर 12 बजे तक 34.85 प्रतिशत मतदान आजमगढ़ के सभी 23 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से जारी है वोटिंग डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने किया निरीक्षण निर्वाचन कंट्रोल रूम से सभी मतदान केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग

आजमगढ़ में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। जिले के सभी 23 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदान शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे तक कुल 2,994 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कुल मतदान का 34.85 प्रतिशत है। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने निरीक्षण किया। वहीं, जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कंट्रोल रूम पहुंचकर सभी 23 मतदान केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की। प्रशासन की ओर से मतदान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए निगरानी की जा रही है।
-आजमगढ़ में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी है। जिले के सभी 23 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटिंग शुरू हो गई। निर्वाचन कार्यालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 10 बजे तक 954 मतदाताओं ने मतदान किया था, जबकि दोपहर 12 बजे तक यह संख्या बढ़कर 2,994 पहुंच गई। इस दौरान कुल 34.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।मतदान प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और वहां से जनपद के सभी 23 मतदान केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की। प्रशासन के अनुसार, जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।





