आजमगढ़: देवगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, अपहरण आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए अपहरण के मामले में नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। मंदिर गई बालिका के लापता होने पर परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी सहायता से लोकेशन ट्रैक की, जिसके आधार पर मध्य प्रदेश के छतरपुर से बालिका को बरामद किया गया।इस

दौरान अपहरण के आरोपी दीपक लोधी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय पुलिस के सहयोग से दबिश देकर यह सफलता हासिल की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस की तत्परता और तकनीकी दक्षता का बेहतर उदाहरण है, जिससे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता एक बार फिर साबित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *