आजमगढ़ में अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई

Spread the love

मेंहनगर थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पति गुलाब यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार आरोपी पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने तथा फर्जी आईडी बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर आपत्तिजनक तस्वीरें साझा करने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस, डीपी एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया था। 15 अप्रैल को मेंहनगर पुलिस ने गांव मौलिया से आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच अभी जारी है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *