आजमगढ़, भाजपा के सदरे सदर ध्रुव सिंह ने आज गंगोत्री होटल के सभागार में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के समछ जनपद को जाति बिरादरी की आग में झोकने वाले कुछ तथाकथित नेताओं के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार सबका साथ सबका विकास को अमली जामा पहनाकर लोगों को साथ लेकर चलने का काम कर रही है पिछले दिनों गोपालपुर गाव के गौतम नगर चट्टी पर भीम आर्मी के लोगों द्वारा अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या से एक दिन पहले केसरिया झंडे को उतार कर भीम आर्मी के लोगों द्वारा अपना झंडा लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि गौतम नगर के इलाके में कुछ तथा कथित राजनीतिक लोग माहौल बिगड़ने की कोशिश में लगे हुए थे लेकिन जब वह माहौल नहीं बिगाड़ सके तो उत्तर प्रदेश के सूबे के मुखिया पर अनाप-शनाप बयान कर रहे हैं भाजपा जिला अध्यक्ष ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि पिछले 12 तारीख को कुछ इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया ने अपनी खबरों में वहां की घटनाओं का समाचार प्रसारित किया था बावजूद 13 तारीख की सुबह से कुछ नेताओं के इशारे पर भीम आर्मी के लोग गौतम नगर पहुंचे और गेट पर लगे झंडे को उतरने लगे जब इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होंने मुकामी पुलिस को सूचना दिया और पुलिस के आने तक इंतजार करते रहे लोग जब पुलिस वहां पहुंची तो वहां सैकड़ो की संख्या में मौजूद भीम आर्मी के लोग अपने हाथों में लाठी डंडे से लैस होकर झंडा लगाने पर अमादा थे और माहौल बिगड़ने की कोशिश कर रहे थे पुलिस ने वहां के स्थानीय जनता को समझने का प्रयास किया लेकिन भीम आर्मी के लोग अपने बातों पर अडे हुए थे,और ताडव इस कदर कर रहे थे कि एस आई उमेश सिंह गभीर रूप से घायल भी हो गये जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज भी अगर वहां की फुटेज निकाली जाए तो वहां का तांडव दिखाई देगा जिला अध्यक्ष ने कहा कि जब 12 की शाम मे भीम आर्मी के कुछ तथा कथित लोग झंडा लगाने की भूमिका में थे तब स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को भी दे रखी थी, शायद पुलिस प्रशासन अगर मुस्तैद नहीं रहता तो बड़ी घटना हो सकती थी यह तो प्रशासन की अच्छी भूमिका रही की कोई अनहोनी नहीं हुई बावजूद उस
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव माहौल को बिगाडने के लिए लोगो को उकसा रहे है, नतीजा यह रहा कि प्रशासन की मुस्तैदी ने अनहोनी को रोक दिया, भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि अगर वहां की फुटेज निकली जाए तो सैकडी की संख्या में मौजूद लोक तांडव करते दिख रहे हैं भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि कुछ राजनीतिक नेता अभी भी माहौल को बिगड़ने के लिए उत्तर प्रदेश के मुखिया को जाति बिरादरी का रूप दे रहे हैं जो सरासर निराधार और गलत है जिला अध्यक्ष ने कहा कि संविधान को मानने वाली भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब के आदर्शों पर चलती रहेगी और ऐसे आवांछनीय और राजनीतिक बयान देने वालों के खिलाफ जांच करा कर कड़ी कार्रवाई करेगी




