रिपोर्ट : राहुल सिंह : आजमगढ़ में तैनात दरोगा को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
निजामाबाद थाने में तैनात उपनिरीक्षक परमात्मा यादव को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोप है कि मकान निर्माण शुरू कराने के नाम पर दरोगा ने ₹15 हजार की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ सदर के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए आरोपी दरोगा को थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया। बाद में थाना निजामाबाद में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।




