आजमगढ़,/ कैंसर जैसी गंभीर बीमारी एवं कमजोर अवस्था से जूझ रहे वरिष्ठ मान्यता प्राप्त पत्रकार (हिन्दुस्थान पत्रिका )के संवाददाता राजीव चौहान (42वर्ष) लंबी बीमारी के बाद आज हम सब के बीच नहीं रहे , वह अपने पीछे पत्नी और दो अल्प आयु बेटियों को छोड़ गए। उनके पिता और माता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, उनके मृदभाव सरल व्यक्तित्व एवं बड़े बड़े समाचार पत्रों में उनके आर्टिकल हमेशा चर्चित रहे, ईश्वर के आगे और जीवन मृत्यु के भवर जाल से आज वह इस जगत को अलविदा कह गए। ईश्वर उन्हें अपने परलोक धाम में स्थान दे, और उनके परिवार को इस कष्टमय परिस्थितियों से संघर्ष करने की शक्ति, प्रदान करें, उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड गयी, निधन की खबर पर एक बैठक की गयी जिसमें महेन्द्र सिंह रणतूय आलोक सिंह डीडी न्यूज़ भूपेंद्र सिंह भारत समाचार शिवम सिंह न्यूज़ 24 राहुल सिंह महुआ टीवी सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे,





