महाराणा प्रताप जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

Spread the love

महाराणा प्रताप जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

रिपोर्ट भूपेंद्र सिंह : आजमगढ़ में राजपूत सेवा संगठन द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और समाज के लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा वीर कुंवर सिंह उद्यान से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रैंदोपुर चौराहा पहुंची, जहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान संगठन ने वर्ष 2027 तक नरौली चौराहे पर महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प भी लिया।

-हाथों में भगवा ध्वज, बैंड-बाजों और जयघोष के बीच निकली शोभायात्रा में लोगों का उत्साह देखने लायक रहा। यात्रा वीर कुंवर सिंह उद्यान से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।-रैंदोपुर चौराहा पहुंचने पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के त्याग, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति की गाथाओं को याद करते हुए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने वर्ष 2027 तक नरौली चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प लिया। साथ ही वीर कुंवर सिंह उद्यान में वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा लगाए जाने की मांग भी उठाई गई।-संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को महाराणा प्रताप के संघर्ष, शौर्य और बलिदान की जानकारी देना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है, ताकि युवा इतिहास से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में आगे बढ़ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *