आजमगढ़ में विद्युत करंट से महिला की हुई मौत

Spread the love

आजमगढ़ में विद्युत करंट से महिला की हुई मौत

33000 विद्युत करंट की चपेट में आकर 24 वर्षीय बालिका की मौत

बूढ़नपुर आजमगढ़। स्थानीय तहसील बूढनपुर के अंतर्गत डड़चा गांव निवासी रामकेश वर्मा की 24 वर्षीया पुत्री पूनम वर्मा दोपहर के समय गांव के उत्तर तरफ स्थिति बगीचे में पंद्रह फुट एक लघ्घी के सहारे आम तोड़ रही थी तभी इसी पेड़ को छूते हुए 33000 वोल्टेज की लाइन गुजारी थी पूनम की लघ्घी इसी तार से छू गई। बस क्या था एक झटकें में तार ने पूनम को अपने चपेट में ले लिया और देखते ही देखते पूनम बुरी तरह से झुलस गई जिसके चलते घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया जो जहां से सुना वहीं से घटनास्थल की ओर दौड़ा । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छान बीन के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के लिए भेज दिया है। रामकेश वर्मा के पास कुल 6 संताने हैं जिसमें से एक पुत्र है और 6 पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है जबकि शेष अभी अविवाहित हैं। मृतिका पूनम रामकेश वर्मा की छह संतानों में दूसरे नंबर की पुत्री थी जो अभी अविवाहित थी। 24 वर्षीया पूनम बी ए करने के बाद घर से ही तैयारी कर रही थी। इस बीच लोगों का कहना है कि पंद्रह फुट नीचे तक तक लटक रहे बोल्टेज तार से अगर आम की टहनियां टच नहीं होती तो ऐसी अनहोनी घटना से बचा जा सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *