नागेंद्र की गोली लगने से हुई मौत पर बन गया है संशय आखिर कैसे लगी गोली

Spread the love

रिपोर्ट शुभम सिंह/ नागेंद्र के साथ हो गया कांड या फिर घटी कोई घटना

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर महमूद पट्टी गांव में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के एक 22 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव और आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागेंद्र यादव उर्फ शिवा राजा (22) पुत्र हरेंद्र यादव निवासी ग्राम केशवपुर महमूद पट्टी, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ का शव गांव की आबादी से कुछ दूर दक्षिण दिशा में नारा के पास स्थित एक बाग में मिला। युवक की कनपटी पर गोली लगने के निशान पाए गए। परिजनों का कहना है कि नागेंद्र ने स्वयं को गोली मारकर जीवन समाप्त कर लिया। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

नागेंद्र यादव उर्फ शिवा राजा गांव की सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय था और आगामी ग्राम प्रधान चुनाव का संभावित दावेदार भी माना जा रहा था। उसकी असामयिक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार में माता सोना देवी, पिता हरेंद्र यादव और भाई प्रवीण यादव सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों के चेहरों पर हैरानी और दुख साफ दिखाई दे रहा था। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए पड़ताल कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर ही मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। फिलहाल पूरे क्षेत्र की निगाहें जांच के निष्कर्ष और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *