पिकअप की टक्कर से युवती की मौत, शव रखकर लगाया जाम

Spread the love

पिकअप की टक्कर से युवती की मौत, शव रखकर लगाया जाम

तरवां के नवरसिया गांव में हादसे के बाद परिजनों का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के नवरसिया गांव के पास लालगंज-तरवां मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से 21 वर्षीय पूनम कन्नौजिया, पुत्री प्रमोद कन्नौजिया, की मौत हो गई। बताया गया कि पूनम अपने पिता के साथ दवा लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित पिकअप ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर लालगंज-तरवां मार्ग लगभग एक घंटे तक जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि परिवार की गैरमौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया तथा अब तक दोषियों के खिलाफ संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय और उचित कार्रवाई की मांग की।

सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *