खेत में मिली लाश परिजनो ने किया पोस्टमार्टम से इनकार 

Spread the love

आजमगढ़ —खेत में मिली लाश परिजनो ने किया पोस्टमार्टम से इनकार , तहसील गेट के सामने धान के खेत में मिला 59 वर्षीय मजदूर का शव, रातभर तलाश करते रहे परिजन; पोस्टमार्टम से किया इनकार

आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र में मार्टिनगंज तहसील मुख्यालय के गेट के सामने धान के खेत में 59 वर्षीय मजदूर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बनगांव गांव निवासी तूफानी वनवासी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, वह बुधवार सुबह मजदूरी करने निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। इसके बाद परिवार के लोगों ने रातभर उनकी तलाश की। गुरुवार को खेत में शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पहचान की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी, लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की और परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है।

दीदारगंज थाना क्षेत्र के बनगांव गांव निवासी 59 वर्षीय तूफानी वनवासी बुधवार सुबह करीब छह बजे मजदूरी करने निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन पूरी रात उनका कोई पता नहीं चला। गुरुवार को मार्टिनगंज तहसील मुख्यालय के गेट के सामने धान के खेत में उनका शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने शव की पहचान की।

दीदारगंज थाना अध्यक्ष जयप्रकाश के अनुसार, परिजनों ने मृतक के अधिक शराब पीने की बात बताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी, लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया। इसके बाद पंचनामा भरने की कार्रवाई की गई और परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *