गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे हादसा दंपति और बेटे की मौत

Spread the love

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे हादसा दंपति और बेटे की मौत

आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति और उनके मासूम बेटे की दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पूरा परिवार हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दे कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकट जगदीश कोइरीपुर निवासी संतोष विश्वकर्मा अपनी पत्नी गुड़िया और 10 वर्षीय बेटे रियांश के साथ बाइक से गोरखपुर से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि अतरौलिया के गदनपुर इंटरचेंज से उतरना था, लेकिन वह आगे निकल गए और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए।

खीरीडीहा गांव के पास एक्सप्रेसवे के प्वाइंट नंबर 68.9 पर पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि संतोष विश्वकर्मा की मौके पर ही काल के गाल के गाल में चले गये, जबकि पत्नी और बेटे ने अस्पताल में इलाज के दौरान काल के गाल मे चले गये।

घटना की सूचना मिलते ही अतरौलिया पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बाडी को अपने लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *