थाना प्रभारी पर युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Spread the love

थाना प्रभारी पर युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

जनपद आजमगढ़ के दीदारगंज थाना प्रभारी का एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल तथा चर्चा हो रही है। हालांकि वायरल वीडियो को लेकर पुलिस द्वारा अपने प्रति सफाई देने के अनुसार ताजिया को लेकर टीन शेड हटाने पर युवक द्वारा विवाद कर उच्च अधिकारियों व पुलिस को अपशब्द बोल रहा था। हालांकि आरोपी युवक की ओर से रास्ते से टीन शेड हटा लिया गया था।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ पुलिसकर्मी सड़क किनारे खड़े युवक से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। उसी दौरान पुलिसकर्मी युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। बताया गया कि वीडियो में दिखाई देने वाले दीदारगंज थाना प्रभारी जयप्रकाश हैं। घटना का वीडियो युवक के घर के किसी सदस्य ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस के अनुसार ताजिया रखने के निर्धारित स्थान पर शुभंकर शर्मा द्वारा करकट लगाकर अवरोध उत्पन्न किया गया था। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टिगत उपजिलाधिकारी मार्टिनगंज एवं पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर उन्हें करकट हटाने हेतु समझाया गया था, जिस पर उनके द्वारा इसे हटाने का आश्वासन भी दिया गया, किन्तु करकट नहीं हटाया गया। ताजिया जुलूस के दौरान पुलिस टीम द्वारा पुनः करकट हटाने के लिए कहा गया, तो सहयोग करने के बजाय शुभंकर शर्मा द्वारा उच्चाधिकारियों व पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं थी। जिस पर थाना प्रभारी आक्रोशित होकर थप्पड़ जड़ दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *