दो साल पहले आजमगढ़ में प्रेमिका से मिलने आए युवक की हत्या, प्रेमिका और उसका कथित प्रेमी गिरफ्तार
इंस्टाग्राम के जरिए युवती से संपर्क हुआ था
आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने आए 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए युवती और उसके कथित साथी को गिरफ्तार किया है। जहानागंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी दीपक कुमार का करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए सिधारी गांव की युवती से संपर्क हुआ था। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई थी। 15 अक्टूबर को दीपक घर से निकला था, लेकिन अगले दिन उसका शव प्रेमिका के घर में मिला। परिजनों ने युवती और उसके साथी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। अब 18 अक्टूबर को मेंहनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और एक दुपट्टा बरामद किया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिधारी गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक युवती और मेंहनगर थाना क्षेत्र के करनेहुआ गांव निवासी 22 वर्षीय सुमित शामिल है। पुलिस के मुताबिक, जहानागंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी दीपक कुमार का करीब *दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए युवती से संपर्क हुआ था*। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई थी।
15 अक्टूबर की शाम दीपक कोचिंग पढ़ाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात करीब आठ बजे उसने परिजनों को फोन कर बताया कि वह उस दिन घर नहीं आएगा और अगले दिन लौटेगा। इसके बाद परिजनों को सूचना मिली कि दीपक का शव युवती के घर में पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवती और सुमित पर दीपक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मेंहनगर थाने में तहरीर दी।
शुरुआत में युवक की मौत को लेकर हत्या और आत्महत्या, दोनों आशंकाओं पर जांच की जा रही थी। युवती का कहना था कि दीपक ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाने के बाद फांसी लगा ली थी, जबकि परिजनों ने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा संख्या 349/2026 के तहत बीएनएस की धारा 108 और 61(2) में केस दर्ज कर विवेचना शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में थानाध्यक्ष अभिराज सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 18 अक्टूबर को मेंहनगर थाना क्षेत्र के पवनी कला इलाके से युवती और सुमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और एक दुपट्टा बरामद किया है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।





