धूमधाम के साथ मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव

Spread the love

आजमगढ़। भगवान परशुराम जन्मोत्सव चंद्रमा ऋषि आश्रम सिलनी स्थित भगवान परशुराम मंदिर में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा, ब्राह्मण एकता परिषद, परशुराम सेना इत्यादि संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से धूमधाम के साथ मनाया गया । मंदिर में स्थापित परशुराम जी की प्रतिमा का वैदिक रीति से पूजन कर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन ने कहा कि भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम ने अन्याय का विरोध करने का संदेश दिया। वे पराक्रम के कारक , सत्य के धारक और योग, नीति व धनुर्विद्या के पारंगत हैं। उन्होंने विधर्मी सहस्रार्जुन सहित अनेक नास्तिक राजाओं का वध करके समाज में व्याप्त असुरक्षा, आतंक और भय को समाप्त कर धर्म की स्थापना की थी।

ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय कुमार पांडेय सरस और प्रदेश अध्यक्ष ने परशुराम जी के व्यक्तित्व, कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महान तपस्वी परशुराम जी चिरंजीवी हैं। त्रेतायुग में श्रीराम को शारंग धनुष और द्वापर में श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र उन्होंने ही दिया था।

एकता परिषद के विशाल उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया। आश्रम के महंत बमबम गिरि की देखरेख में पं. श्रीराम मिश्र व अन्य विद्वान ब्राह्मणों ने विधिवत् पूजन संपन्न कराया।

इस मौके पर भाजपा नेता अखिलेश मिश्र गुड्डू, आर.पी. राय, ब्राह्मण सभा के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय, परशुराम सेना के अध्यक्ष संजय दुबे, बंशीधर पाठक, डा. एच.एन. पाठक, महंत संजय पांडेय, अजय पांडेय, दिलीप मिश्रा, अश्विन दुबे, सुनीता उपाध्याय, रागिनी तिवारी, सुरेन्द्र पाठक, बलराम तिवारी, घनश्याम पाण्डेय, सच्चिदानंद पांडेय, रविन्द्र चैबे, राकेश तिवारी, अखिलेश तिवारी, पुनीत उपाध्याय, दामोदर चैबे, गंगाशंकर मिश्रा, सुभाष तिवारी, सूर्यप्रकाश मिश्रा, राकेश कुमार राय, अश्विन त्रिपाठी, शैलेष राय, गुलाब राय, सुधाकर पाठक, सजन राय, आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *