आजमगढ़ में सर्प के काटने से महिला की हुई मौत मामला गंभीरपुर थाना क्षेत्र का

Spread the love

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लुहसा मुबारकपुर में बुधवार की दिन रात्रि सर्प काटने से सोनवर्ती 76 वर्ष पत्नी स्वर्गीय तिलकु बिन्द की मृत्यु हो गई बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों द्वारा इसकी जानकारी गंभीरपुर पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पीएम के लिए भेज दी। मेरी जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लुहसा मुबारकपुर में सोनबरसी 76 वर्ष पत्नी स्वर्गीय तिलकु बिन्द बुधवार की रात्रि में खाना खाकर सोने चली गई रात्रि में वह जागी और आंख में डालने के लिए ड्रॉप खोजने लगी उसी समय उनको जहरीले सर्प ने काट लिया परिजनों को जानकारी होने पर उन्हें इलाज हेतु ले जाएगा जहां रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों द्वारा बृहस्पतिवार की सुबह इसकी जानकारी गंभीरपुर पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतिका दो पुत्रों की मां थी। मृतका के पुत्र बाबूराम बिन्द ने गंभीरपुर थाने में तहरीर दी है। गंभीरपुर थाना अध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट करना पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *