पुलिस लाइन आजमगढ़ में ग्राम प्रहरियों के सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण।

Spread the love

पुलिस लाइन आजमगढ़ में ग्राम प्रहरियों के सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण।

प्रदेशभर में कुल 68,000 ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया। एसएसपी आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में ग्राम प्रहरियों को वितरित की गई धोती एवं साफा, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था में उनके योगदान की सराहना।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में पुलिस लाइन आजमगढ़ में जनपद के समस्त ग्राम प्रहरियों को आमंत्रित कर सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बरेली में आयोजित चौकीदार सम्मेलन के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का सजीव प्रसारण कराया गया। प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत कुल 68,000 ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा तथा उनकी मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही पुलिस लाइन स्थित वर्दी स्टोर से उपस्थित ग्राम प्रहरियों को धोती एवं साफा वितरित कर सम्मानित किया गया।

 

ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस को महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराने तथा अपराध नियंत्रण में सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से उनके योगदान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा पुलिस एवं ग्राम प्रहरियों के मध्य समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया।

उक्त कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात श्री पंकज श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सदर श्री कौस्तुभ त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आजमगढ़ पुलिस जनसहयोग के माध्यम से अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *