पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिकअप पलटी, दो मजदूर गंभीर घायल

Spread the love

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिकअप पलटी, दो मजदूर गंभीर घायल

अहरौला। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 208 पॉइंट पर बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आजमगढ़ से सीमेंट लादकर माहुल जा रही पिकअप का पिछला टायर अचानक फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में पिकअप पर सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।पिकअप चालक सुजीत (28) ने बताया कि वाहन में लगभग 60 बोरी सीमेंट लदी थी और वह आजमगढ़ से माहुल की ओर जा रहा था। जैसे ही पिकअप 208 पॉइंट के पास पहुंची, अचानक पिछले टायर के तेज आवाज के साथ फट जाने से वाहन असंतुलित होकर पलट गया। हादसे के समय सीमेंट की बोरियों के ऊपर बैठे दो मजदूर नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान नागेंद्र (33) पुत्र केरा तथा अरविंद (38) पुत्र हीरा निवासी ग्राम चंदौवा, कोतवाली आजमगढ़ के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक कश्यप ने बताया कि दोनों घायलों की हालत गंभीर थी, जिसमें अरविंद की स्थिति अधिक नाजुक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *