प्रधानाचार्य स्व. हरिपूजन सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को किया गया याद, पैतृक गांव शंभूपुर पूरा में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
आजमगढ़। अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के अहरौला ब्लॉक अंतर्गत शंभूपुर पूरा गांव में मंगलवार को जनसंघ से जुड़े रहे प्रधानाचार्य एवं समाजसेवी स्वर्गीय हरिपूजन सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके पैतृक आवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में भाजपा के एमएलसी विजय बहादुर पाठक, ऋषिकांत राय, उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ के उपसभापति पप्पू राय, भाजपा सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा उर्फ गुड्डू, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमनाथ सिंह, भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, लालगंज विधानसभा के उमाशंकर मिश्र, भाजपा गन्ना मिल संघ के पूर्व अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह तथा सदर विधानसभा प्रभारी हनुमत सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा लालगंज भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह उर्फ बाबी, लालता सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक, इंजीनियर अमित कुमार सिंह, पीजीआई आजमगढ़ के चिकित्सक डॉ. आशीष कुमार सिंह, रतनपुरा स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम एमपी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. अवनीश कुमार सिंह तथा भाजपा जिला मंत्री रविंद्र सिंह बबलू सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय हरिपूजन सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। वक्ताओं ने उनके विचारों और सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।





