यादों में जिंदा हैं शिव प्रसाद सिंह, 16वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुआ शंभूपुर गहजी

Spread the love

यादों में जिंदा हैं शिव प्रसाद सिंह, 16वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुआ शंभूपुर गहजी

आजमगढ़ के शंभूपुर गहजी स्थित मां शारदा शिक्षण संस्थान में एक ऐसा अवसर आया, जब माहौल श्रद्धा, स्मृतियों और भावनाओं से भर गया। यहां शिव प्रसाद सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों के साथ जनपद के कई प्रतिष्ठित लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद किया।

शिव प्रसाद सिंह को याद करते हुए उनके पुत्र और मां शारदा शिक्षण संस्थान के प्रबंधक फौजदार सिंह भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि उनके पिता की स्मृतियां आज भी उनके जीवन में प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने बताया कि मां शारदा के प्रति उनकी गहरी आस्था है और मां शारदा की कृपा से ही उन्होंने सिनेमा हॉल से लेकर शिक्षण संस्थान तक की स्थापना मां शारदा के नाम से की है। उनके लिए यह केवल एक नाम नहीं, बल्कि आस्था और विश्वास का प्रतीक है।

 

बारिश के मौसम में कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पूछे गए सवाल पर फौजदार सिंह ने कहा कि मौसम को लेकर चिंता जरूर थी, लेकिन उन्हें अपने गुरु महामंडलेश्वर मौनी बाबा और मां शारदा पर पूरा भरोसा था। उन्होंने कहा कि उन्होंने गुरु और मां शारदा को नमन किया और कार्यक्रम की सफलता की प्रार्थना की। उनका कहना था कि इसी आस्था और कृपा से कार्यक्रम बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और दूर-दराज से पहुंचे लोगों की उपस्थिति भी बनी रही।

 

श्रद्धांजलि सभा में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर, पूर्व प्रत्याशी कन्हैया निषाद, भाजपा नेता हरीश तिवारी, अभिषेक सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, डॉ. काली सिंह, प्राचार्य दिवाकर सिंह, राममिलन सिंह, दिवाकर सिंह एडवोकेट, रणतूर्य के संपादक महेंद्र सिंह डायरेक्टर संजय सिंह डॉक्टर प्रवेश सिंह समेत हजारों लोग मौजूद रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *